बिहार के वैशाली के महनार में लोगों ने कानून को हाथों में लेते हुए बाइक चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर धुनाई कर दी. कुछ लोग आरोपी युवक का पीटते रहे और मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही. जानकारी के मुताबिक महनार बाजार में खड़ी बाइक को लेकर आरोपी भागने लगा तभी लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी. आरोपी युवक का भूल्लु चौधरी है जो राघवपुर दियारा के पहाड़पुर गांव का रहने वाला है. महनार थानाप्रभारी अभय कुमार सिंह ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. ये भी जानने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी युवक का और किन कांडों में हाथ रहा है. (हाजीपुर से राजीव मोहन की रिपोर्ट).from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2JMhvCP

No comments:
Post a Comment